मध्य प्रदेश

Panna में छापा: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tara Tandi
17 Jun 2025 5:07 PM IST
Panna में छापा: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
x
Panna पन्ना: मध्यप्रदेश पन्ना जिले के इटवाकलां गांव में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 50 हजार रुपए की अवैध शराब जब्त की है. टीम ने 16 जून की सुबह की कार्रवाई में 28 वर्षीय धीरेन्द्र सिंह यादव को गिरफ्तार किया है.
आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पांडेय के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपी के घर से 19 पेटी अवैध शराब बरामद की गई. यह शराब बाड़े के कोने में बोरियों से ढककर रखी गई थी। कुल 99 लीटर शराब की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये है। आरोपी के पास शराब का कोई वैध परमिट या लाइसेंस नहीं मिला.
पूछताछ में सामने आया कि यह शराब बापुना डिस्टलरी से जबलपुर जिले के लिए भेजी गई थी. आरोपी ने खुलासा किया कि वह जबलपुर से ऋषभ सिंह, विक्की राजा मझियारी और कुलदीप सिंह बिलघाड़ी के माध्यम से अवैध शराब मंगवाता था। इन तीनों की तलाश जारी है.
आरोपी को मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है. इस कार्रवाई में आबकारी और पुलिस विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे.
Next Story