- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश में नर्मदा...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी की कृपा से समृद्धि आई: सीएम मोहन यादव
SHIDDHANT
1 Jan 2026 7:50 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नए साल के पहले दिन नर्मदा नदी के तट पर स्थित राजराजेश्वरी के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन किया। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी की कृपा से राज्य में समृद्धि आई है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री यादव के बेटे-बहू की नर्मदा यात्रा भी आज पूरी हुई।
मुख्यमंत्री यादव ने गुरुवार को खंडवा जिले के मोरटक्का में नर्मदा नदी के तट पर स्थित राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में नव वर्ष के अवसर पर सपरिवार दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। मध्य प्रदेश में कृषि विकास की दर लगातार बढ़ रही है। प्रदेश सरकार इस वर्ष को "किसान कल्याण वर्ष" के रूप में मना रही है।
उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की जीवन रेखा है। मां नर्मदा की कृपा से हमारा प्रदेश लगातार समृद्ध हो रहा है और यहां का कृषि उत्पादन भी लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने मोरटक्का में स्थित राजराजेश्वरी सेवा भारती न्यास द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में की जा रही गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने राजराजेश्वरी सेवा भारती न्यास द्वारा प्रारंभ "कुपोषण मुक्त भारत अभियान" के तहत संचालित मातृ एवं शिशु आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण आहार सामग्री वितरित की।
सीएम ने उपस्थित महिलाओं से चर्चा कर आरोग्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने राजराजेश्वरी सेवा भारती न्यास द्वारा निर्मित कराए जा रहे वेद विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन भी किया। उन्होंने कार्यक्रम में कन्या-पूजन कर बालिकाओं को उपहार प्रदान किए। वहीं दूसरी ओर विवाह के बाद सीएम यादव के पुत्र अभिमन्यु और पुत्रवधू इशिता ने नर्मदा यात्रा की शुरुआत की थी। इस यात्रा का नए साल के पहले दिन समापन हुआ। यह यात्रा 15 दिन चली।
Tagsमोहन यादवमध्य प्रदेशनर्मदा तटराजराजेश्वरी मंदिरकन्या पूजनकिसान कल्याण वर्षआरोग्य केंद्रकुपोषण मुक्त भारत अभियानवेद विद्यालयअभिमन्यु यादवजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





