- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- प्रॉपर्टी ब्रोकर ने...
मध्य प्रदेश
प्रॉपर्टी ब्रोकर ने फ्लैट से हटाया बैग, जला डाला, पुलिस ने जुटाए सबूत
Saba Naaz
22 Jun 2025 5:09 PM IST

x
Indore इंदौर : शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्या के बाद इंदौर में प्राॅपर्टी ब्रोकर ने भी मदद की। हत्याकांड से जुड़े सबूत नष्ट करने में उसकी भूमिका सामने आई है। प्राॅपर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स ने ही राज को देवास नाका क्षेत्र में फ्लैट दिलाया था।
सोनम के इंदौर से रवाना होने के बाद सिलोम फ्लैट पर गया था। उनसे बैग व अन्य वस्तुएं फ्लैैट से हटा दी। इसके बाद उनसे बैग को हरे कृष्ण विहार काॅलोनी में ले जाकर जला दिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उनसे बैग जलाने की बात कबूली। पुलिस उसे मौके पर लेकर पहुंची और जले हुए बैग के अवशेष जब्त किए है। बैग से उनसे क्या सामना निकाला, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
आठ जून की रात शिलांग पुलिस ने इंदौर में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और सोनम गाजीपुर में मिली थी। शिलांग पुलिस को बता चला था कि सोनम हत्या के बाद इंदौर में राज से मिलने गई थी। आरोपियों के रिमांड के बाद यह पता चला कि सोनम 26 मई को इंदौर आ गई थी और देवास नाका के फ्लैट में छुपी रही। जब शिलांग पुलिस इंदौर में फ्लैट की तलाशी लेने पहुंची थी अफसरों को फ्लैट खाली मिला।
आरोपियों ने शिलांग में बताया कि फ्लैट खाली करने का बाद प्राॅपर्टी ब्रोकर को चाबी दे दी गई थी। इसके बाद पुलिस जेम्स को खोज रही थी। पुलिस उसे भी शिलांग ले जाएगी। उसने हत्यारों की मदद की। उधर पुलिस ने बिल्डिंग के गार्ड को भी अशोक नगर से गिरफ्तार किया है। जेम्स ने उसे फ्लैट की चाबी दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गार्ड भी गायब हो गया था।
Tagsप्रॉपर्टीब्रोकरफ्लैटबैगपुलिससबूतpropertybrokerflatbagpoliceevidenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





