मध्य प्रदेश

6 साल बाद हटेगी प्रमोशन पर से रोक

Admin2
4 Aug 2022 12:30 PM GMT
6 साल बाद हटेगी प्रमोशन पर से रोक
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्य प्रदेश के कर्मचारियों (MP employees) के लिए जल्द ही सरकार द्वारा बड़ी घोषणा की जा सकती है। 2 दिन पहले शिवराज सरकार द्वारा कर्मचारियों के डीए में 3 फीसद की वृद्धि (DA Hike) की घोषणा की गई है। वहीं पेंशनर्स (MP pensioners) के DR में 5 फीसद का इजाफा देखने को मिला है। हालांकि अब शिवराज सरकार प्रदेश के 3 लाख 50 हजार शासकीय कर्मचारियों को साधने की कोशिश में जुटी है। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत ने वृद्धि के साथ ही सरकार 6 साल बाद कर्मचारियों के प्रमोशन(Employees Promotion) पर से रोक हटाएगी। इसके लिए नियम तैयार कर लिया गया है।मध्य प्रदेश सरकार ने पदोन्नति नियम 2022 (Promotion Rules 2022) तैयार किया है। जिसमें प्रमोशन मेरिट कम सीनियरिटी के आधार पर किया जाएगा। हालांकि आरक्षित वर्ग को प्रमोशन का मौका सबसे पहले दिया जा सकता है। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया। जिसे अप्रूवल के लिए वित्त विभाग के पास भेज दिया गया है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के साथ ही इसे कैबिनेट में भेजा जाएगा।वही कोशिश की जा रही है कि अगस्त के आखरी तक कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ कर दिया जाए। ऐसा होने की स्थिति में 6 साल से प्रमोशन पर लगी रोक हट जाएगी और तीन लाख से अधिक शासकीय कर्मचारी को इसका लाभ होगा। बता दें कि 2002 के भर्ती नियम में आरक्षण रोस्टर लागू किया गया था। जिसके बाद 30 अप्रैल 2016 को हाईकोर्ट ने आरक्षण रोस्टर को रद्द करने के आदेश दिए थे। तब से मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण और प्रमोशन पर रोक लगी हुई है। हालांकि सरकार द्वारा इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। जिस पर आगामी 17 अगस्त को सुनवाई होनी है।

सूत्रों की माने तो मेरिट कम सीनियरिटी के आधार पर प्रमोशन को आधार बनाया जाएगा। वही CR के अंकों को भी इसमें आधार माना जाएगा। मेरिट की पांच श्रेणियां निर्धारित की जा सकती है। जिसमें A+ के लिए 4 अंक यानी 5 साल के 20 अंक तय किए गए हैं। वही A के लिए 3 यानी 5 साल के लिए 15 अंक, B के लिए 2 अंक और C के लिए 1 अंक निर्धारित किए गए हैं। जबकि क्लास 3 के ग्रेड 1,2,3 के लिए 5 साल की ग्रेडिंग में क्लास 1 ऑफिसर के लिए 15 अंक, क्लास 2 ऑफिसर के लिए 14 अंक और क्लास 3 ऑफिसर के लिए 12 अंक लाना अनिवार्य होगा।mpbreaking
Next Story