- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- 40 हजार रुपए रिश्वत...

x
मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया है। लोकायुक्त की टीम ने उन्हें 40 हजार रुपए रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा है। लोकायुक्त टीम सागर द्वारा की गई इस कार्रवाई से हड़कम्प मच गया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय से कई कर्मचारी गायब भी हो गए।
बताया गया है कि परियोजना अधिकारी द्वारा यह रिश्वत की राशि आंगनबाड़ी सहायिका को कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नत करने के लिए ली गई थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्यालय में दबिश दी। इस संबंध में लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह के मुताबिक निवाड़ी जिले के माडोर गांव निवासी सोहनलाल शर्मा पुत्र ज्ञानेश कुमार शर्मा ने लोकायुक्त पुलिस सागर में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी साली कृष्णा शर्मा सहायिका के पद पर पर कार्यरत हैं। जिसे कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नत करने के एवज में परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी द्वारा 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।
महिला एवं बाल विकास विभाग निवाड़ी के परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि लोकायुक्त सागर द्वारा की गई। जिसके बाद 6 अक्टूबर को 40 हजार रुपए की राशि देना तय हुआ। इस दौरान जैसे ही कार्यालय में परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी पहुंचे तो केमिकल लगे हुए लोकायुक्त टीम द्वारा दिए गए रुपए शिकायतकर्ता सोहनलाल ने परियोजना अधिकारी को थमा दी। लोकायुक्त की टीम ने मौके पर दबिश दी और परियोजना अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त टीम ने परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। कार्रवाई के दौरान टीम में लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह, निरीक्षक केपीएस बेन, निरीक्षक रोशनी जैन, प्रधान आरक्षक शरीफ खान, संतोष गोस्वामी, नीलेश, सुरेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे। लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान कार्यालय में हड़कम्प की स्थिति निर्मित रही।
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story