मध्य प्रदेश

इनामी डकैत ने युवती के साथ शादी करने के लिए चाचा का किया अपहरण, पिता को दी धमकी

Deepa Sahu
19 Nov 2021 11:15 PM IST
इनामी डकैत ने युवती के साथ शादी करने के लिए चाचा का किया अपहरण, पिता को दी धमकी
x
बड़ी खबर

ग्वालियर: चंबल अंचल में कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर ने अपने से 30 साल छोटी लड़की से शादी करने के लिए उसके चाचा पंजाब सिंह गुर्जर का अपहरण कर लिया। लड़की के पिता को धमकी दी है कि अगर उसकी बात नहीं मानी, तो उसके भाई की हत्या कर देगा। इस पर लड़की के पिता ने ASP से अपने भाई और बेटी को बचाने की गुहार लगाई।


मामले की जानकारी मिलने पर SP ने पुलिस टीम बनाकर जंगलों में सर्चिंग के लिए भेजा। पुलिस सर्चिंग को देखकर डकैत ने अपहृत युवक को जंगलों में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस जंगल में डकैत की तलाश कर रही है। किडनैप से छुटे युवक ने बताया कि डकैत ने 3 दिन से उसे जंगलों में रखा हुआ था। बता दें कि डकैत पर 70 हजार रुपए का इनाम है। उस पर हत्या, लूट और अपहरण सहित लगभग 36 मामले विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हैं।

Next Story