मध्य प्रदेश

प्रियंका गांधी ग्वालियर का दौरा करेंगी

Sonam
21 July 2023 7:01 AM GMT
प्रियंका गांधी ग्वालियर का दौरा करेंगी
x

Priyanka Gandhi Visit Gwalior News Live : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज केंद्रीय मंत्री सिंधिया के गढ़ यानी ग्वालियर जिले के दौरे पर हैं। वे यहां चुनावी अभियान का आगाज करेंगी।

भाजपा ने कसा तंज

प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे को लेकर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा ने प्रियंका गांधी के एमपी दौरे पर कहा की प्रियंका गांधी जी, मुस्कुराइए, आप मध्य प्रदेश में है। किसानों को कर्जमाफी का झांसा देने वाली कांग्रेस के कारण डिफॉल्टर हुए किसानों की ब्याज माफी का पैसा शिवराज सरकार दे रही है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा की जहां 45 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां है। एक करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों को यहां 1000 रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं। किसानों को कर्जमाफी का झांसा देने वाली कांग्रेस के कारण डिफॉल्टर हुए किसानों की ब्याज माफी का पैसा शिवराज सरकार दे रही है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा गरीबी घटी है। यहां विकास दर 19.76% है। कांग्रेस की तरह बेरोजगारी भत्ता का झूठा झांसा नहीं बल्कि सीखो कमाओ योजना है।

प्रियंका कर सकती हैं बड़ी घोषणा

ग्वालियर चंबल संभाग की सभी सीटें जीतना इस बार कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है। लिहाजा माना जा रहा है कि चुनाव अभियान के लिए प्रियंका गांधी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकती हैं।

Sonam

Sonam

    Next Story