मध्य प्रदेश

प्रियंका गांधी शुक्रवार को ग्वालियर में, भाजपा ने बताया- राजनीतिक पर्यटन

Rani Sahu
20 July 2023 4:19 PM GMT
प्रियंका गांधी शुक्रवार को ग्वालियर में, भाजपा ने बताया- राजनीतिक पर्यटन
x
भोपाल (आईएएनएस)। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को ग्वालियर आ रही हैं। वह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। दूसरी तरफ भाजपा ने प्रियंका के प्रवास को राजनीतिक पर्यटन करार दिया है।
प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी 21 जुलाई को सुबह 10 बजे नई दिल्ली से वायुयान से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
फिर, सुबह 11.20 बजे ग्वालियर में वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पड़ाव पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद 11.30 बजे ग्वालियर के मेला ग्राउंड में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करने सभास्थल पहुंचेंगी।
प्रियंका गांधी के ग्वालियर प्रवास को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी के तमाम बड़े नेता जुटे हुए हैं।
दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि राजनीतिक पर्यटन पर मध्य प्रदेश आ रही प्रियंका गांधी को पहले कांग्रेस की राज्य सरकारों में हो रहे कुकृत्यों पर जवाब देना चाहिए। ग्वालियर आने के बजाए प्रियंका गांधी राजस्थान की बेटियों को निकम्मी कांग्रेस सरकार से बचाएं। यह भी बताएं कि वह छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के खिलाफ जनजाति छात्रों के नग्न प्रदर्शन पर मौन कब तोड़ेंगी ?
शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता महिलाओं को आयटम, बच्चे पैदा करने की मशीन और बेवकूफ कहकर लगातार अपमानित और तिरस्कृत करते हैं। प्रियंका गांधी बताएं कि क्या आप मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के कृत्यों पर ग्वालियर में माफी मागेंगी ?
Next Story