मध्य प्रदेश

प्रियंका काॅलोनी नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस की जाँच शुरू

Admin Delhi 1
7 April 2022 10:47 AM GMT
प्रियंका काॅलोनी नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस की जाँच शुरू
x

राजगढ़ सुसाइड न्यूज़: कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम लसुड़ल्या रामनाथ स्थित प्रियंका काॅलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे के कुंदे से रस्सी बांधकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

थानाप्रभारी आरएस.सक्तावत के अनुसार बीती रात ग्राम लसुड़ल्या रामनाथ स्थित प्रियंका काॅलोनी निवासी 17 वर्षीय पायल पुत्री रमेश प्रजापति ने कमरे में पंखे के कुंदे से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। किशोरी ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने मृतिका के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Next Story