मध्य प्रदेश

होलिका दहन पर पर्यावरण बचाने के लिए प्रिंटिंग को मिली मंजूरी

Admindelhi1
21 March 2024 12:14 PM IST
होलिका दहन पर पर्यावरण बचाने के लिए प्रिंटिंग को मिली मंजूरी
x

इंदौर: होलिका दहन के लिए लकड़ी का नहीं बल्कि कंडों का इस्तेमाल करना चाहिए। यह संदेश देती हुई एक मनुहार पाती का प्रकाशन किया गया है। गौरतलब है कि पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था जीवन प्रवाह ने होलिका दहन के पावन पर्व पर जनचेतना के लिए हरे-भरे वृक्षों को न काटकर, कंडों से होली जलाने की आह्वान किया है। इसके लिए प्रकाशित मनुहार पाती का विमोचन बुधवार को महामंडलेश्वर संत दादूजी महाराज ने किया।

कार्यक्रम में संस्था के सक्रिय सदस्य राजेंद्र स्वर्णकार, बृजेंद्र नीमा, जगदीश मेहता, धनीराम कोष्टी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस पाती में कहा गया है कि गौ वंश संवर्धन को प्रोत्साहित कर, कृत्रिम हानिकारक केमिकल युक्त रंगों का बहिष्कार कर, प्राकृतिक सूखे रंगों से होली खेलना चाहिए। इस पर्व पर जल स्रोतों को दूषित न कर उल्लासपूर्वक मनाने का आग्रह इस मनुहार पाती में किया गया है। मनुहार पाती की 50000 प्रतियां छपवाकर विभिन्न माध्यमों से लोगों में बांटने का काम भी शुरू हो गया है। संस्था सचिव प्रकाश सोनी ने आभार माना।

Next Story