मध्य प्रदेश

3 अगस्त को भोपाल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू; जबलपुर में घूस लेते क्लर्क पकड़ाया

SANTOSI TANDI
1 Aug 2023 7:05 AM GMT
3 अगस्त को भोपाल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू; जबलपुर में घूस लेते क्लर्क पकड़ाया
x
जबलपुर में घूस लेते क्लर्क पकड़ाया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 अगस्त को भोपाल आएंगी। वे यहां भारत की लोक एवं जनजातीय अभिव्यक्तियों के राष्ट्रीय उत्सव 'उत्कर्ष और उन्मेष' का शुभारंभ करेंगे। उत्सव 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलेगा। देशभर से कलाकार इसमें जुटेंगे।
जबलपुर में क्लर्क घूस लेते पकड़ाया
जबलपुर के संभागायुक्त कार्यालय में पदस्थ बाबू महेंद्र कुमार मिश्रा को 20 हजार रुपए की घूस लेते हुए पकड़ा गया है। जबलपुर लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथप पकड़ा। सहायक ग्रेड- 3 के पद पर पदस्थ महेंद्र कुमार मिश्रा ने जबलपुर निवासी अभिषेक पाठक से उसकी जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के बदले रिश्वत मांगी थी।
जबलपुर के संभागायुक्त कार्यालय में पदस्थ बाबू महेंद्र कुमार मिश्रा (ब्लू शर्ट में) पर घूस लेने का आरोप है।
जबलपुर के संभागायुक्त कार्यालय में पदस्थ बाबू महेंद्र कुमार मिश्रा (ब्लू शर्ट में) पर घूस लेने का आरोप है।
शिवपुरी में स्कूल बस और बाइक की टक्कर
शिवपुरी में बाइक सवार 3 युवकों को स्कूल बस ने टक्कर मार दी। तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 15 साल के लड़के की मौत हो गई। बाइक सवार बांकड़े हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। तभी देहात थाना क्षेत्र के लुधावली में सुबह साढ़े 7 बजे हादसा हो गया है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बस में सवार बच्चे सुरक्षित है, किसी को भी चोट नहीं आई है।
Next Story