- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कृषि मंत्रियों की बैठक...
मध्य प्रदेश
कृषि मंत्रियों की बैठक की तैयारी, शिवराज सिंह चौहान ने बताया वैश्विक महत्व
SHIDDHANT
3 May 2026 7:46 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में होने वाली ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की आगामी बैठक को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में शामिल होकर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बार ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत के पास है और इसमें शामिल देशों में दुनिया की आधी से अधिक आबादी निवास करती है। उन्होंने बताया कि 21 देशों का कृषि समूह इंदौर में बैठक करेगा, जहां कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर दो दिनों तक चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि इन देशों के पास दुनिया की लगभग 42 प्रतिशत कृषि भूमि, 68 प्रतिशत किसान और वैश्विक अनाज उत्पादन में करीब 45 प्रतिशत योगदान है। ऐसे में यह बैठक वैश्विक कृषि नीति के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “कुल मिलाकर आधी दुनिया इंदौर में होगी” और यह शहर इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इंदौर इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह ब्रिक्स बैठक ऐतिहासिक साबित होगी और इससे वैश्विक कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।
Tagsइंदौरब्रिक्स बैठकशिवराज सिंह चौहानकृषि मंत्री बैठकभारतकृषि नीतिवैश्विक कृषिमुख्यमंत्रीअंतरराष्ट्रीय सम्मेलनमध्य प्रदेशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





