मध्य प्रदेश

साँची को सोलर सिटी बनाने की तैयारी, शिवराज ने की समीक्षा बैठक

Rani Sahu
13 Aug 2023 1:21 PM GMT
साँची को सोलर सिटी बनाने की तैयारी, शिवराज ने की समीक्षा बैठक
x
भोपाल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की बौद्ध स्तूप के लिए पहचानी जाने वाली नगरी साँची को सोलर सिटी बनाने के तैयारी जारी है। इसको लेकर मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साँची को सोलर सिटी बनाने की चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा है कि रायसेन जिले के साँची में सौर ऊर्जा के संरक्षण के लिए अद्भुत प्रयास किया गया है।
साँची, मध्यप्रदेश की पहली सोलर सिटी है। मुख्यमंत्री चौहान ने साँची सोलर सिटी के संबंध में तैयारियों, भोपाल में 17 अगस्त को विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल प्रदाय के लिए राशि वितरण और सीएम राइज स्कूल के कार्यक्रम व विदिशा जिले के कुरवाई में जनदर्शन यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा, साइकिल के राशि वितरण कार्यक्रम में सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को वर्चुअली जोड़ा जाए।
भोपाल में 17 अगस्त को हो रहे राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 17 अगस्त को विदिशा जिले के कुरवाई में जनदर्शन यात्रा की बेहतर तैयारी की जाए। यात्रा से समाज का हर वर्ग और संस्थाएँ जुड़ें। यात्रा के बाद जन-सभा होगी,जिसमें 250 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा।
Next Story