- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP कांग्रेस में संगठन...

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगले सप्ताह नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो सकती है। इस बार संगठन में युवा चेहरों को ज्यादा मौका देने की रणनीति बनाई जा रही है।
युवा नेताओं को मिलेगी प्राथमिकता
कांग्रेस नेतृत्व इस बार युवाओं और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेताओं को संगठन में प्रमुख जिम्मेदारी सौंपने पर जोर दे रहा है। प्रदेश अध्यक्ष जितू पटवारी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की राय के बाद नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
गुटबाजी को रोकने की कोशिश
पार्टी के भीतर गुटबाजी को देखते हुए समाजिक संतुलन और सियासी प्रभाव वाले नेताओं को प्राथमिकता देने की योजना है। कांग्रेस आलाकमान चाहता है कि संगठन को मजबूत करने के लिए जुझारू नेताओं को जिला स्तर पर जिम्मेदारी दी जाए।
निकाय चुनावों पर नजर
आगामी निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस तेजी से अपने संगठन को मजबूत करना चाहती है। नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद ग्राउंड लेवल पर पार्टी को सक्रिय करने की रणनीति अपनाई जाएगी।
वरिष्ठ नेताओं की राय होगी अहम
नए अध्यक्षों की नियुक्ति में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और अरुण यादव जैसे वरिष्ठ नेताओं की भी भूमिका रहेगी। संगठन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
कांग्रेस के कार्यकर्ता नए जिला अध्यक्षों की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे संगठन को मजबूती मिल सके।





