- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- प्रधानमंत्री मत्स्य...
मध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से नीमच के मछुआरों की आय में बढ़ोतरी
SHIDDHANT
12 Sept 2025 9:27 PM IST

x
NIMACH नीमच: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत मध्य प्रदेश के नीमच जिले में मछुआरों का जीवन स्तर तेजी से सुधर रहा है। इस योजना के माध्यम से छोटे मछुआरों को मत्स्य परिवहन के लिए मोटरसाइकिल विद आइस बॉक्स, तीन पहिया ऑटो रिक्शा और साइकिल विद आइस बॉक्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिनमें 40 से 60 प्रतिशत तक की अनुदान राशि दी जा रही है। साथ ही, क्लोज सीजन के दौरान 'बचत सह राहत योजना' से प्रत्येक पात्र सदस्य को 3,000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में जमा हो रही है। नीमच के रतनगढ़ क्षेत्र के नया-पुराना डेम पर जय जोगणिया मत्स्य सहकारी समिति ने पहली बार 2 पेन कैचर इकाइयों की स्थापना की है, जबकि जिले में कुल 4 नए केज कल्चर स्थापित किए गए हैं। इससे मत्स्य उत्पादकता में वृद्धि के साथ ही मछुआरा समितियां आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और सदस्य अब सीधे मछली विक्रय कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं।
जिला मत्स्य विभाग अधिकारी देवचंद शाह इनवाती ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जिले के मछुआरा भाइयों को मत्स्य परिवहन के लिए योजना के अंतर्गत मोटरसाइकिल विद आइस बॉक्स और रिक्शा विद आइस बॉक्स दिया गया है, जिससे वह मछलियों को विक्रय करने के लिए आइस बॉक्स में रखकर अच्छे एवं उचित भाव में विक्रय कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। साथ ही इस बार जिले में दो पेन कैचर इकाई व चार नए केज कल्चर की स्थापना की गई है, जिससे मत्स्य उत्पादकता को बढ़ाया जा सके और मछुआरा समितियों को आर्थिक रूप से मजबूती मिल सके। मानपुरा गांव के जय जोगणिया मत्स्य सहकारी समिति के सचिव गोपाल दास ने कहा, "नीमच से 60 किलोमीटर दूर नया पुराना तालाब में 10 वर्षों के लिए मत्स्य पालन और मत्स्याखेट (मछली पकड़ना) के लिए पट्टा मिला है। साथ ही प्रधानमंत्री मत्स्य संपदायोजना के अंतर्गत 2 हेक्टेयर के लिए पेन कैचर इकाई के लिए 3,60,000 रुपए का अनुदान भी मिला और चार नए केज कल्चर की स्थापना भी हमारी समिति द्वारा की गई।"
उन्होंने आगे कहा, "हम हमारी समिति की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मत्स्य परिवहन और विक्रय के लिए एक मोटरसाइकिल विद आइस बॉक्स मिला है, जिससे हम आसानी से मछलियों का परिवहन और विक्रय कर पा रहे हैं। नीमच जिले के मछुआरों को योजना से मिल रही सुविधाओं से मत्स्य व्यवसाय में पारदर्शिता और लाभ बढ़ा है। समिति के सदस्य शांतिलाल ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि मुझे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ है, जिसके तहत एक बाइक और आइस बॉक्स मिला है, जिससे मैं अपना कारोबार कर पाता हूं। मैं इस योजना के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। समिति के सदस्य ने कहा, "प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मत्स्य परिवहन और विक्रय के लिए एक मोटरसाइकिल विद आइस बॉक्स मिला है, जिससे हम आसानी से मछलियों का परिवहन और विक्रय कर पा रहे हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद देता हूं, उनकी महत्वपूर्ण योजना से हम लोगों को काफी सहायता मिली है।"
Tagsप्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनानीमचमछुआरेपेन कैचरकेज कल्चरआर्थिक सशक्तिकरणमत्स्य व्यवसायमत्स्य परिवहनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





