मध्य प्रदेश

तेजाजी नगर चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट के बावजूद पुलिसकर्मी करते हैं वसूली

Admindelhi1
28 March 2024 7:53 AM GMT
तेजाजी नगर चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट के बावजूद पुलिसकर्मी करते हैं वसूली
x
जाम लगने का प्रमुख कारण यहां चल रहा रोड निर्माण कार्य है

इंदौर: तेजाजी नगर चौराहे पर बुधवार दोपहर थाने के ठीक सामने 12 बजे से बड़ा जाम लगा। यह जाम करीबन 4 बजे तक लगा रहा। इस दौरान सैकड़ों वाहन चालक आपस में गुत्थमगुत्था होते रहे। यहां मौजूद पुलिसकर्मी भी जाम खुलवा नहीं पाए। जाम लगने का प्रमुख कारण यहां चल रहा रोड निर्माण कार्य है। निर्माण के चलते डायवर्शन किया गया है।

एक-दूसरे से पहले निकलने के प्रयास में वाहन चालक उलझते रहे और जाम बढ़ता चला गया।इस जाम में फंसे लोग घंटों परेशान होते रहे। फंसे लोगों का आरोप है कि खंडवा रोड निर्माण के कारण यहां ट्रैफिक जवानों को सिर्फ डायवर्शन पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन सभी जवान वसूली करने में व्यस्त रहते हैं। मौका देखकर पैसा लेते हैं और दिन में बड़े वाहनों को घाट सेक्शन से जाने के लिए छोड़ देते हैं, इसलिए रोजाना स्थिति बिगड़ती है।

सड़क निर्माण और अव्यवस्था के कारण लग रहा जाम:

12 बजे से जाम लगने लगा

1000 से ज्यादा वाहन फंसे रहे

05 फीट ऊंची बन रही नई सड़क

Next Story