मध्य प्रदेश

साइबर हमला: पुलिस की वेबसाइट हैक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक बात, और...

jantaserishta.com
13 July 2021 3:27 PM IST
साइबर हमला: पुलिस की वेबसाइट हैक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक बात, और...
x
आपत्तिजनक संदेश और नारे लिख दिए.

इंदौर: हैकरों ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट में सेंध लगाते हुए मंगलवार को इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक बात के साथ 'फ्री कश्मीर' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लिख दिए. अधिकारियों ने बताया कि इंदौर पुलिस की वेबसाइट के "कॉन्टेक्ट अस" (हमसे संपर्क करें) खंड में वरिष्ठ अधिकारियों के विवरण के पेज पर साइबर हमला किया गया. इस पेज पर सूबे के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और अन्य आला अधिकारियों के नाम, पदनाम और उनके फोन नम्बरों का ब्योरा होता है.

उन्होंने बताया कि किसी "मोहम्मद बिलाल टीम पीसीई" ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट पर बाकायदा संदेश लिखकर इसे हैक करने का दावा किया. हैकरों ने "कॉन्टेक्ट अस" पेज पर पुलिस के आला अधिकारियों के नाम के स्थान पर आपत्तिजनक संदेश और नारे लिख दिए.
इंदौर पुलिस की वेबसाइट के रख-रखाव का जिम्मा अपराध निरोधक शाखा के पास है. शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि तकनीकी जानकारों की मदद से वेबसाइट को इसके मूल स्वरूप में लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया, "हैकरों के बारे में विस्तृत पड़ताल की जा रही है और इसके बाद उचित कदम उठाए जाएंगे."
इंदौर आईजीपी हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा, "एक अज्ञात व्यक्ति के इंदौर पुलिस की वेबसाइट हैक किए जाने की सूचना मिली, पुलिस ने तत्काल वेबसाइट को ब्लॉक करा दिया. पुलिस मामला दर्ज कर और आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपियों तक पहुंचेगी."

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story