मध्य प्रदेश

सतना जिले में पुलिस का वाहन कार से टकराया, आधा दर्जन लोग घायल

Admin Delhi 1
29 Jan 2022 1:05 PM GMT
सतना जिले में पुलिस का वाहन कार से टकराया, आधा दर्जन लोग घायल
x

मध्यप्रदेश के सतना जिले सिंहपुर थाना क्षेत्र में आज पुलिस कर्मचारियों का वाहन विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गया, जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रो के अनुसार आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रैगांव दौरे के मद्देनज़र सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियो का वाहन दुर्गापुर जाने के दौरान सिंहपुर थाना क्षेत्र के रेरुआ मोड़ के निकट विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गया। इस हादसे मे घायल सभी लोगो को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

Next Story