मध्य प्रदेश

पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली, हर-घर तिरंगा अभियान

Admin4
10 Aug 2022 10:21 AM GMT
पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली, हर-घर तिरंगा अभियान
x

न्यूज़क्रेडिट; अमरउजाला

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है। मध्य प्रदेश पुलिस अलग-अलग जिलों में तिरंगा रैली निकाल रही है। लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रही है।

भोपाल में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर "हर-घर तिरंगा" अभियान के तहत डीसीपी हेडक्वार्टर विनीत कपूर के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर पुराने पुलिस कंट्रोल रूम से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर राजभवन तिराहे से वापस नियंत्रण कक्ष में समाप्त हुई। रैली के दौरान जवानों ने भारत माता की जय एवं अन्य देशभक्ति नारे लगाए। इस दौरान आमजन द्वारा भी देशभक्ति के नारे लगाकर एवं तालियां बजाकर तिरंगे का सम्मान करते हुए पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन किया गया।

देश-भक्ति, जन-सेवा का संदेश देते हुए भोपाल पुलिस जनता की सेवा हेतु सदैव तत्पर है, ये संदेश भी उपरोक्त पेम्प्लेट के माध्यम से जन सामान्य में दिया जाएगा। जन सेवा से ही देश भक्ति करने के उद्देश्य से भोपाल पुलिस ने अपनी प्रतिबद्धता, पुलिस रेस्पॉन्स के माध्यम से करने का संदेश भी दिया, जो आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सात दिन तक उल्लास से उत्सव के रूप में मनाने की पुलिस की योजना का संदेश भी दिया। रैली में एसीपी हेडक्वार्टर स्वाति मुराव, आरआई दीपक पाटिल एवं नगर नियंत्रण कक्ष, एसएएफ, क्यूआरआफ समेत करीब 150 अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।

बैरागढ़ थाना प्रभारी डीपी सिंह के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई, जो संत नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई बैरागढ़ थाने पर समाप्त हुई। इस रैली में वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे भी पुलिसकर्मियों ने लगाये। रैली में पुलिस कर्मचारियों के अलावा नगर सुरक्षा समिति के पदाधिकारी भी शामिल रहे।

Next Story