मध्य प्रदेश

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल

Admin Delhi 1
4 Feb 2023 6:15 PM IST
पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल
x

इंदौर न्यूज़: माखननगर के ग्राम बरुआढाना निवासी पत्नी की पीट-पीटकर कर हत्या करने वाला आरोपी पति अमरलाल पारधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे कोर्ट पेश किया. को उसे जेल भेज दिया गया. बता दें कि आरोपी पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इसी के चलते उसने उसके साथ बेरहमी से मारपीट उसे मौत की नींद सुला दिया था.

माखननगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि थप्पड़-मक्के एवं बेडमिंटन के रैकेट से पिटाई करने से पत्नी का लीवर फट गया था और सिर में भी गंभीर चोटें आई थी. इसी के चलते उसकी मौत हुई, जो कि पीएम रिपोर्ट में भी सामने आई. विवेचना में यह भी पता चला कि बीते डेढ़ वर्ष पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी. 28-29 जनवरी की रात में दोनों पति-पत्नी एवं समाज के ही कुछ लोगों के साथ शराब पार्टी हुई थी. इसके बाद नशे में पति ने पत्नी पर शक करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की. जब नशा उतरा तो पति ने पत्नी को गोद में रखते हुए उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी. पति उसे अस्पताल भी ले गया था.

Next Story