- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पुलिस ने किया बड़ा...
मध्य प्रदेश
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, उज्जैन में एक शख्स की खोज में 74 मोबाइल बरामद
Saba Naaz
14 Jun 2025 10:00 PM IST

x
Ujjain उज्जैन : उज्जैन जिले जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक मोबाइल फोन चोरी हो गया, मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। जिसके आधार पर मोबाइल की लोकेशन राजगढ़ जिले में मिली।
इसके बाद पुलिस टीम राजगढ़ रवाना हुई, जहां से चोरी के 74 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है। टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में विवेचना के दौरान फोन की लोकेशन रत्नेश पिता चैनसिंह तंवर (20) निवासी ग्राम ताण्डी कलाखुर्द, जिला राजगढ़ के पास पाई गई। पुलिस टीम ने रत्नेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, उसने बताया कि यह फोन उसने खिलचीपुरा स्थित फुरकान टेलीकॉम से खरीदा था।
पुलिस रत्नेश को साथ लेकर फुरकान टेलीकॉम पहुंची। वहां पता चला कि दुकान के संचालक इरशाद पिता बफाती खां मंसूरी, निवासी सुभाषनगर, खिलचीपुर ने 150 मोबाइल फोन इंदौर की विख्यात डॉलर मार्केट के व्यापारी जितेंद्र वासवानी से खरीदे थे। दुकान की तलाशी लेने पर वहां से 74 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनके वैध बिल या दस्तावेज इरशाद प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने इरशाद और रत्नेश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, इंदौर में जितेंद्र वासवानी की दुकान पर भी दबिश दी गई, लेकिन वह फरार मिला। फिलहाल, पुलिस ने 74 मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं, जिन्हें उनके असली मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जीवाजीगंज थाना क्षेत्र से चोरी हुआ मोबाइल फोन भी आरोपी रत्नेश से बरामद कर लिया गया है। पुलिस फरार व्यापारी की तलाश कर रही है।
Tagsपुलिसखुलासाउज्जैनखोज74 मोबाइलबरामदpolicedisclosureujjainsearch74 mobilesrecoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





