मध्य प्रदेश

महिला के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर वीडियो बनाना पड़ा महंगा

jantaserishta.com
11 Oct 2021 5:55 PM IST
महिला के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर वीडियो बनाना पड़ा महंगा
x

उज्जैन: उज्जैन के महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर वीडियो बनाने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. एक दिन पहले ही महिला ने माफी मांगी थी. दरअसल, उज्जैन के महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है.

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारियों ने वीडियो पर घोर आपत्ति व्यक्त की थी. पुजारियों द्वारा महिला के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी. कड़े विरोध के बाद महिला द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से माफी मांगी गई थी. आज महाकाल थाने में महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया
महाकालेश्वर मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला फिल्मी गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. वीडियो के विरोध में महाकाल मंदिर के पंडे पुजारियों ने उसे दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक बताकर ऐसे श्रद्धालुओं का प्रवेश मंदिर में हमेशा के लिए प्रतिबंधित करने की मांग की है.
इस वीडियो में एक महिला फिल्मी गाने ( रग -रग में इस तरह तू समाने लगा ) पर महकाल के ओमकारेश्वर मंदिर के पिलर्स के पास खड़ी होकर डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं मिल रही है. वहीं मंदिर के पंडे पुजारियों ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई है.
पुजारियों ने कहा कि शासन और प्रशासन द्वारा इस प्रकार धर्म का अपमान करने वाले वीडियो और फोटो पर कार्यवाही नहीं की जाती है, जिसके कारण धर्म के अस्तित्व के खत्म होने का खतरा उत्पन्न होता है. महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पंडित महेश पुजारी ने कहा कि वीडियो घोर आपत्तिजनक है, इस तरह प्रदर्शन करना बिल्कुल भी जायज नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story