- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पुलिस आरक्षक ने फांसी...
मध्य प्रदेश
पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए बेजा गया शव
Tara Tandi
2 April 2024 12:08 PM IST

x
जबलपुर : रांझी थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक सचिन कनौजिया (25) वर्तमान में डीआईजी कार्यालय में नियुक्त था। आरक्षक रांझी पेट्रोल पंप के पास अपनी मां तथा भाई के साथ रहता था। उसके एक साल पहले पिता की मौत होने के कारण अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। आकर्षक गत शाम घूमने के लिए घर से निकला था। घर आने के बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया।
सुबह देर तक नहीं उठने पर मां उसके कमरे में गई तो देखा कि बेटे का शव फांसी के फंदे में झूल रहा है। उसने डाॅग चेन से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मां की चीख सुनकर उसका छोटा बेटा आया और अन्य लोगों की मदद से आरक्षक को अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। आरक्षक ने किन कारणों से आत्महत्या की यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है।
Tagsपुलिस आरक्षकफांसी लगाकरआत्महत्यापोस्टमार्टमबेजा गया शवPolice constablesuicide by hangingpost mortembody sentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





