मध्य प्रदेश

MP में पुलिस कमिश्नर प्रणाली: भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू किया जाएगा, CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

jantaserishta.com
21 Nov 2021 11:28 AM IST
MP में पुलिस कमिश्नर प्रणाली: भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू किया जाएगा, CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान
x

भोपाल. शिवराज सरकार ने रविवार को बड़ा फैसला किया. भोपाल और इंदौर में अब पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होगा. गौरतलब है कि 2019 में मध्‍यप्रदेश IPS एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ से इस मामले में मुलाकात की थी. उस मुलाकात में पदाधिकारियों ने प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सिस्टम भोपाल और इंदौर में लागू करने की मांग की थी. सालों से अटका पुलिस कमिश्नर सिस्टम को 15 अगस्त 2020 को तत्कालीन सीएम को कमिश्नर सिस्टम लागू करना था. लेकिन, एन वक्त पर ये घोषणा टल गई. पुलिस मुख्यालय कई बार पुलिस कमिश्नर सिस्टम के लिए गृह विभाग को प्रस्ताव भेज चुका है.

एमपी में पुलिस कमिश्नर सिस्टम के पिरामिड में डीजी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एडीजी स्तर के अधिकारी को पुलिस कमिश्नर बनाया जा सकता है.उसके नीचे दो ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, जो एडीजी या आईजी स्तर के होंगे.
-पिरामिड में एडिशनल पुलिस कमिश्नर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी आईजी या डीआईजी स्तर अफसरों को मिलेगी.
-इसी तरह डिप्टी पुलिस कमिश्नर डीआईजी या एसपी स्तर के होंगे.जूनियर आईपीएस या वरिष्ठ एसपीएस अधिकारियों को असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर बनाया जा सकेगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story