- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पुलिस ने हत्या के...
पुलिस ने हत्या के मामले में दो शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार

सिटी क्राइम न्यूज़: मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आज दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक धर्म वीर सिंह यादव ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि छोटी खरगोन महेश्वर निवासी गणेश तवर (45) की हत्या के मामले में खरगोन निवासी शातिर बदमाश परवेज और रियासत खान को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गणेश मंडलेश्वर से गोगावा स्थित अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। इसी दौरान खरगोन में दोनों आरोपी मिले और तीनों ने मिलकर मेन गांव थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड में शराब का सेवन किया। इसी दौरान किसी बात पर हुए विवाद के बाद दोनों ने गणेश की पिटाई कर दी जिससे वह बेहोश हो गया। दोनों आरोपियों को आशंका हुई कि होश में आने पर गणेश उनका नाम बता देगा। वह घर गए और चाकू लेकर वापस आए और उन्होंने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सनसनीखेज घटनाक्रम के चलते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व में एक दल गठित कर मामले की विवेचना सौंपी गई थी। खरगोन के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर उनसे पूछताछ की जा रही है।





