मध्य प्रदेश

पुलिस ने दुकानदार पर प्राणघातक हमले के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
7 Nov 2022 5:44 PM IST
पुलिस ने दुकानदार पर प्राणघातक हमले के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में एक दुकानदार पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शाहजहांनाबाद क्षेत्र के रेजीमेंट रोड़ स्थित बेकरी व्यापारी मनीष होटवानी को पुरानी रंजिश के चलते अमन सरदार और अन्य एक साथी द्वारा शुक्रवार की रात्रि धारदार हथियार से प्राणघातकर हमला किया गया। इसकी सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार का अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने दुकानदार की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी बीच कल आरोपी अमन सरदार के गांधी थाना थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

उसके साथ उसका साथी सरफराज खान भी था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी अमर सरदार एक आदतन अपराधी है उसके विरुद्ध लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, अडीबाजी जैसे लगभग 13 अपराध पंजीबद्ध हैं। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Next Story