मध्य प्रदेश

बहन से दुष्कर्म के आरोपी की हत्या करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Admindelhi1
2 March 2024 5:00 AM GMT
बहन से दुष्कर्म के आरोपी की हत्या करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया
x

भोपाल: भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में स्थित ईदगाह हिल्स में युवक ने बहन से ज्यादती करने वाले आरोपी को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि मृतक सोनू सूर्यवंशी कई बार समझाने के बाद भी बहन को परेशान करना बंद नहीं कर रहा था। आए दिन घर के बाहर चक्कर लगाता रहता था। बहन के बाहर निकलते ही उसे अश्लील कमेंट्स करता था, उसके साथ बदसलूकी करता था।

वह हर रोज दोपहर के समय उसके घर के बाहर चक्कर लगाने आता था। उसकी हत्या की नीयत से पहले ही चाकू लेकर घूम रहा था। सामना होने पर दोनों के बीच बहस हुई। बहन से दूर रहने के लिए समझाया तो वह उसके लिए अपशब्द कहने लगा। इसके बाद मैने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। एसआई पवन सेन ने बताया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर टीला जमालपुरा से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया है।

क्या है मामला: पुलिस ने बताया कि सोनू सूर्यवंशी पुत्र लखन सूर्यवंशी (20) निवासी गोयल धाम के पीछे ईदगाह हिल्स संजय नगर मेहनत मजदूरी करता था। गुरुवार की दोपहर 1:40 बजे करीब घर से काम पर जाने के लिए निकला था। रास्ते में आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी ने उसकी पीठ और कमर में पांच वार किए थे। लोगों ने घायल को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Next Story