- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sagar में दो करोड़ दो...
मध्य प्रदेश
Sagar में दो करोड़ दो लाख 59 हजार की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार
Tara Tandi
1 Jan 2025 5:07 PM IST

x
Sagar सागर: जिले में सस्ता सोना दिलाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 2 करोड़ 2 लाख 59 हजार रुपए की ठगी कर फरार हुए शख्स को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेश भागने की फिराक में एयरपोर्ट पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 34 लाख रुपए बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार शहर के मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि बाघराज वार्ड निवासी विकास तिवारी ने थाने में आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी नितिन बलेचा ने सस्ता सोना दिलाने का लालच देकर उनसे 2 करोड़ 2 लाख 59 हजार रुपए विभिन्न खातों में डलवाए। लेकिन, उसने सोना नहीं दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नितिन बलेचा विदेश से दिल्ली आता-जाता रहता है और इन दिनों दिल्ली में है। वह फिर से विदेश भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तुरंत दिल्ली रवाना होकर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और उसे दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से 34 लाख रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
TagsSagar दो करोड़ दो लाख 59 हजारठगी आरोपीपुलिस गिरफ्तारSagar 2 crore 2 lakh 59 thousandfraud accusedpolice arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





