मध्य प्रदेश

पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
14 Oct 2022 10:28 AM GMT
पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी कुंदन सिंह मंडलोई ने बताया कि आज आरोपी रवि शिंदे को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास के पास से महाराष्ट्र भागने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि रवि अपने माता पिता से विवाद कर सेंधवा में एक मोहल्ले में किराए के मकान पर रहने चले गया था जहां एक पीड़िता का परिवार भी रहता था। वह गांव में घूम कर नकली आभूषण बेचने का काम करता है और सुबह से शराब का सेवन कर लेता है। उसने कल स्कूल से छात्रा को पिता द्वारा बुलाए जाने की बात कहते हुए सेंधवा के पुराने किले के अंदर ले गया था और वहां कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। उसके नहीं लौटने पर पुलिस को सूचना दी गई थी और तत्काल 4 पुलिस दल गठित किए गए और सब इंस्पेक्टर रोहित पाटीदार के नेतृत्व वाले दल ने उसे किले के अंदर ढूंढ लिया था। उन्होंने बताया कि आज पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी 164 के तहत बयान कराया गया। पीड़िता और आरोपी के डीएनए टेस्ट हेतु सैंपल भी आज लिए गए। आरोपी को कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

घटना का मालूम पड़ने पर नागरिकों ने थाने पर प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी और उसके घर को तोड़ने की मांग की थी। एहतियात के तौर पर सेंधवा कस्बे के कुछ इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। आज सेंधवा के विभिन्न राजनैतिक दलों और धार्मिक समुदायों ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta