मध्य प्रदेश

पुलिस ने एएसआई के साथ मारपीट के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
30 Sept 2022 3:12 PM IST
पुलिस ने एएसआई के साथ मारपीट के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना में पदस्थ एएसआई अरविंद चतुर्वेदी के साथ मारपीट करने वाले ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोरवा पुलिस को सूचना मिली थी कि जयंत मार्ग पर जाम लगा है। पुलिस बल जाम खुलवाने गए थे। इस बीच एएसआई अरविंद चतुर्वेदी ने एक कंपनी के ट्रेलर चालकों को अनियंत्रित खड़ा किए गए ट्रेलर को हटाने को लेकर हिदायत दी गई। जिस पर ट्रेलर चालक शब्बीर एवं शोयब शब्बीर से एएसआई से कहासुनी हो गई और नशे में धुत दोनों चालकों ने एएसआई पर हमला कर दिया। घटना के बाद वहां अन्य राहगीरों एवं पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया जिसके बाद दोनों आरोपी चालक घटनास्थल से फरार हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक शोयब और शब्बीर कटघोरा छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। जिनमें से शोयब को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी शब्बीर की तलाश की जा रही है।

Next Story