मध्य प्रदेश

पुलिस ने किसानों की मोटर पंप चोरी करने वाले नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
26 Sep 2022 10:59 AM GMT
पुलिस ने किसानों की मोटर पंप चोरी करने वाले नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने किसानों की सिंचाई की 20 मोटर पंप जब्त कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने आज बताया कि विभिन्न किसानों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सनावद, करही और बेड़िया थाना पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें मोटरों को तोड़फोड़ कर स्क्रैप बनाने वाले कबाड़ी बड़वाह निवासी नवाब को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों से साढ़े तीन लाख रुपए कीमत के 20 मोटर पंप एक जनरेटर और विद्युत केबल जब्त किया है।

Next Story