- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पुलिस ने आठ माह में 32...

x
बड़ी खबर
उज्जैन। शहर के नीलगंगा और महाकाल थाने की पुलिस ने बीते आठ माह में 32 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से गांजा, स्मैक जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। मगर इसके बाद भी पुलिस इन्हें सप्लाय करने वाले बदमाशों की चेन को तोड़ नहीं पाई है। पुलिस केवल ड्रग्स बेचने वाले पैडलर ही गिरफ्तार कर पाई है। नीलगंगा टीआइ तरूण कुरील ने बताया कि बीते आठ माह में एनडीपीएस के नो केस दर्ज कर 17 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर चुके है।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 105 ग्राम चरस, डेढ़ किलो गांजा, 158 ग्राम स्मैक, 67 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। पुलिस आरोपितों से करीब 25 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त कर चुकी है। हालांकि पुलिस केवल ड्रग्स पेडलर को ही गिरफ्तार कर पाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से सख्ती से पूछताछ की गई। हालांकि इसके बाद भी वह मादक पदार्थ उपलब्ध करवाने वालों के नाम तक नहीं बताते है। आरोपितों का कहना होता है कि उन्हें एक व्यक्ति मिला था जिसने उसे शहर में दूसरे व्यक्ति तक मादक पदार्थ पहुंचाने को कहा था। इसके एवज में उन्हें रुपये दिए गए थे। महाकाल पुलिस ने भी आठ माह में 15 तस्करों को गिरफ्तार कर आठ केस बनाए हैं।
राजस्थान बार्डर से आता है नशीला पदार्थ
पुलिस के अनुसार शहर में मादक पदार्थ की तस्करी का प्रमुख केंद्र राजस्थान सीमा से लगे शहर व गांव है। इनमें नीमच के समीप राजस्थान के प्रतापगढ़ और आगर जिले के डग बडौद स्मैक से स्मैक की तस्करी की जाती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उज्जैन के अलावा तस्कर शाजापुर, देवास, इंदौर, रतलाम सहित अन्य जिलों में भी मादक पदार्थ की सप्लाय करते हैं।
Next Story