मध्य प्रदेश

राजधानी में छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस ने अपनाया नया तरीका, जाने क्या ?

Admin2
14 Jan 2021 3:23 AM GMT
राजधानी में छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस ने अपनाया नया तरीका, जाने क्या ?
x

DEMO PIC 

पेंटिंग और कार्टून के जरिए लड़कों को दी चेतावनी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोपाल। मध्यप्रदेश में बच्चियों और महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस ने नया प्रयोग शुरू किया है। इस प्रयोग में सामान्य तौर पर लड़कों की हरकतों को पेंटिंग और कार्टून के जरिए समझाते हुए उन्हें आगाह किया है कि ये हरकत नहीं अपराध है।

इस अपराध के लिए उन्हें जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है। राजधानी की प्रमुख सड़कों के साथ प्रमुख चौराहों पर इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं।
ये अभियान डायल 100 के माध्यम से प्रदेशभर में लागू किया गया है। इसे नाम दिया गया है कि महिलाओं की सुरक्षा का सम्मान अभियान। मगर अभी अभियान शुरू नहीं हुआ कि इसको लेकर भी सियासत शुरू हो गई है।



Next Story