- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शिकारियों ने किया सूकर...
मध्य प्रदेश
शिकारियों ने किया सूकर का शिकार, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
Shantanu Roy
5 Jun 2022 9:09 AM GMT
![शिकारियों ने किया सूकर का शिकार, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज शिकारियों ने किया सूकर का शिकार, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/05/1672375-untitled-1-copy.webp)
x
वन अमला जांच में जुटा
जबलपुर। सूकर का शिकार करने के लिए जंगल में करंट फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपितों ने ट्रांसफार्मर में तार जोड़कर खेत में करंट फैला दिया था। खेत की तकवारी करने पहुंचे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई थी। मझौली पुलिस ने बताया कि डुंगरिया सिहोरा निवासी प्रकाश उर्फ गुड्डू कोल 45 वर्ष मनसकरा मझौली निवासी रवि सिंह ठाकुर के खेत की तकवारी करता था।
तीन मई को शाम करीब पांच बजे प्रकाश खेत से निकलकर जंगल की तरफ गया था। जहां उमरिया जुझारी निवासी सूरज कोल, बल्लू कोल, गोटी काेल समेत अन्य लोगों ने जंगली सूकर का शिकार करने के लिए जंगल में करंट फैलाया था। ट्रांसफार्मर में तार जोड़कर फैलाए गए करंट से अनजान प्रकाश तार के संपर्क में आ गया। जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी।
आरोपितों का पता चला
मर्ग जांच में सूरज, बल्लू, गोटी समेत अन्य आरोपितों का पता चला। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल ने बताया की ग्रामीण क्षेत्रों से लगे जंगलों में करंट फैलाकर जंगली सूकरो के शिकार की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं।
मेडिकल के वार्ड में घुसे कुत्ते ने मरीज को काटा
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज अस्पताल के वार्ड क्रमांक 14 में भर्ती एक मरीज को कुत्ते ने काट लिया। एमपीईबी नयागांव निवासी 18 वर्षीय मरीज कुछ दिन पहले हाथ का आपरेशन कराने के लिए भर्ती हुआ था। सड़क हादसे में उसे चोटें आई थीं। बताया जाता है कि वार्ड में भर्ती मरीज के पलंग के पास पहुंचे कुत्ते ने युवक के हाथ में काट लिया था। इधर, मेडिकल के अधीक्षक डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि घटना की पुष्टि की जा रही है।
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story