मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में 'कमलापति रेलवे स्टेशन' का किया निरीक्षण

Nil dhankar
15 Nov 2021 4:01 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में कमलापति रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
x

मध्य प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में नए तरह से बनाए गए 'कमलापति रेलवे स्टेशन' का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौज़ूद रहें। जानना जरूरी है कि आखिर रानी कमलापति कौन थीं और इतिहास में उनका क्या स्थान दर्ज है। इतिहास के पन्नों में देखें तो 1600 से सन् 1715 तक गिन्नौरगढ़ किले पर गोंड राजाओं का आधिपत्य रहा और भोपाल पर भी उन्हीं का शासन था। गोंड राजा निज़ाम शाह की सात पत्नियां थीं, जिनमें कमलापति सबसे सुंदर थीं। रानी कमलापति भोपाल की अंतिम गोंड आदिवासी और हिंदू रानी थीं और अपनी इज्जत की रक्षा के लिए जल समाधि ले ली थी। आइए आपको बताते हैं कि कौन थीं रानी कमलापति...

16वी सदी में सलकनपुर जिला सीहोर रियासत के राजा कृपाल सिंह सरौतिया थे। उनके शासन काल में वहां की प्रजा बहुत खुश और संपन्न थी। उनके यहां एक खूबसूरत कन्या का जन्म हुआ। वह बचपन से ही कमल की तरह बहुत सुंदर थी। उसकी सुंदरता को देखते हुए उसका नाम कमलापति रखा गया। वह बचपन से ही बहुत बुद्धिमान और साहसी थी और शिक्षा, घुड़सवारी, मल्लयुद्ध, तीर-कमान चलाने में उसे महारत हासिल थी। वह अनेक कलाओं में पारंगत होकर कुशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सेनापति बनी। वह अपने पिता के सैन्य बल के साथ और अपने महिला साथी दल के साथ युद्धों में शत्रुओं से लोहा लेती थी। पड़ोसी राज्य अकसर खेत, खलिहान, धन-सम्पत्ति लूटने के लिए आक्रमण किया करते थे और सलकनपुर राज्य की देख-रेख करने की पूरी जिम्मेदारी राजा कृपाल सिंह सरौतिया और उनकी टी राजकुमारी कमलापति की थी, जो आक्रमणकारियों से लोहा लेकर अपने राज्य की रक्षा करती रही।

Next Story