- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पीएम आवास योजना से...
मध्य प्रदेश
पीएम आवास योजना से सिरखेड़ा के गरीब परिवारों के खिले चेहरे, पक्के मकान से सपना साकार
SHIDDHANT
14 Sept 2025 9:03 PM IST

x
MADHYA PRADESH मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री आवास योजना से देशभर में कई लोगों को अपना छत मिला है। यह योजना देश के गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने गरीब परिवारों के आसियाने के सपनों को हकीकत में बदल दिया है। यही सपना मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सिरखेड़ा गांव के गरीब परिवारों का सच बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने गांव के 37 जरूरतमंद परिवारों को कच्चे घरों से पक्के मकानों तक का सफर तय कराया है। इन परिवारों के लिए यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि जीवन में आत्मविश्वास और सुरक्षा का प्रतीक बन गई है।
गांव सिरखेड़ा में पहले बरसात का मौसम लोगों के लिए परेशानी लेकर आता था। कच्चे मकानों से पानी टपकता था और बच्चे और बुजुर्ग असुरक्षा में रहते थे। अब पक्के मकान बनने से लोग बेफिक्र हो गए हैं। महिलाओं का कहना है कि अब उन्हें घर के अंदर बारिश से बचाने के लिए बाल्टी या बर्तन नहीं रखने पड़ते। वहीं बुजुर्गों का कहना है कि इस योजना ने उन्हें बुढ़ापे में चैन की नींद दी है। ग्राम पंचायत सिरखेड़ा के विक्रम भील ने बताया कि पहले हमें कच्चे मकान में बहुत परेशानियां आती थीं। बारिश के दिनों में बहुत दिक्कत होती थी। लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना मिली है और पैसे मिले तो उससे हमने पक्का मकान बनाया है। अब सब बेहतर है। पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिनकी वजह से हमारा मकान बन पाया।
सिरखेड़ा गांव की रहने वाली ऊषा मेघवाल ने बताया कि हमारा कच्चा मकान था, हमें प्रधानमंत्री आवास मिला है। इससे हमने पक्का मकान बनाया है, हमने कुछ और पैसे मिलाकर सुविधा यहां की। पहले पानी के टाइम में बहुत परेशानी आती थी, कच्चे मकान में छत टपकती थी, घर में सीलन आती थी। इस योजना का लाभ देने पर हम पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहते हैं। ग्राम पंचायत सिरखेड़ा की महिला सरपंच श्यामू बाई ने बताया कि यहां ग्राम पंचायत सिरखेड़ा में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभ दिलाया जा रहा है। इसमें अभी तक 37 पक्के मकान बन चुके हैं और भी बनने वाले हैं। पहले लोग बहुत परेशानियों में रहते थे, लेकिन अब वे पक्के मकानों में रह रहे हैं और उनके जीवन में सुधार आया है। योजना के तहत लोगों ने पक्के मकान बना लिए हैं।सिरखेड़ा की यह कहानी बताती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) कैसे गांव-गांव में बदलाव की गाथा लिख रही है। यह योजना न सिर्फ गरीबों को छत दे रही है, बल्कि उनके जीवन में आत्मसम्मान, स्थिरता और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त कर रही है।
Tagsप्रधानमंत्री आवास योजनानीमचसिरखेड़ा गांवग्रामीण विकासगरीब परिवारपक्के मकानभारत सरकारसुरक्षा और आत्मविश्वासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





