- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- गुना जिले में टकराने...
मध्य प्रदेश
गुना जिले में टकराने के बाद पलटा पिकअप वाहन, 4 लोगों की हुई मौत
Tara Tandi
27 May 2024 6:39 PM IST

x
गुनाः मध्य प्रदेश के गुना जिले में सोमवार को एक पिकअप वाहन के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित कानपुर से कर्नाटक जा रहे थे, तभी सुबह करीब साढ़े तीन बजे म्याना कस्बे के पास यह दुर्घटना हुई।
म्याना थाना प्रभारी संजीत मावई ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वाहन के चालक को झपकी आ गई, जिसके बाद वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उन्होंने बताया कि वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि विष्णु रामपाल (32), मीर चोखेलाल (30) और विकास सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने गुना जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Tagsगुना जिले टकरानेबाद पलटा पिकअप वाहन4 लोगों मौतPickup vehicle overturned after collision in Guna district4 people diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





