मध्य प्रदेश

रेमडेसिवीर की कालाबाजारी के आरोपी के साथ CM शिवराज की तस्वीर, दिग्विजय बोले- 'नर पिशाच' को जानते हैं ना? क्या आप...

jantaserishta.com
16 May 2021 2:23 PM IST
रेमडेसिवीर की कालाबाजारी के आरोपी के साथ CM शिवराज की तस्वीर, दिग्विजय बोले- नर पिशाच को जानते हैं ना? क्या आप...
x

कोरोना संक्रमण के बीच रेमडेसिवीर की कालाबाजारी जोरों पर है। दवाईयों के इस गोरखधंधे में कई नेताओँ के नाम भी सामने आए हैं। जिसे लेकर अब राजनीति भी शुरु हो गई है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भोपाल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पकड़ाए एक आरोपी का सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ फोटो शेयर किया है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने सरकार पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि जबलपुर "नर पिशाच" के बाद एक और "नर पिशाच" आकाश दुबे को पहचानते हैं ना? देखते हैं आप क्या कार्रवाई करते हैं।



दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि क्या अंकित सलूजा और दिलप्रीत सलूजा पुत्र गुरबचन सिंह भी भाजपा से ही जुड़े है‌? भोपाल में दोनों "नर पिशाच" इंजेक्शन की कालाबाजारी में पकड़े गए?
आपको बता दें कि भोपाल के जेके अस्पताल में कोविड केयर सेंटर के कर्मचारी और मैनेजर आकाश दुबे ने रेमडेसिवीर इंजेक्शन चोरी कर बाहर बेच रहे थे। आकाश दुबे ने यह इंजेक्शन 16 हजार रुपए में बेचे थे। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में आकाश दुबे सहित चार आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने एमपी नगर में इंदौर सीट कवर नाम से दुकान चलाने वाले दिलप्रीत उर्फ नानू सलूजा, उसके भाई अंकित सलूजा एवं ग्रीन मेडोज कॉलोनी में रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक आकर्ष सक्सेना को भी 5 इंजेक्शन के साथ रंगे हाथों पकड़ा था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story