मध्य प्रदेश

दक्षिण क्षेत्र माहेश्वरी युवा संगठन का फाग उत्सव

Admindelhi1
24 March 2024 9:30 AM IST
दक्षिण क्षेत्र माहेश्वरी युवा संगठन का फाग उत्सव
x
उत्सव फूटी कोठी चौराहे रिंग रोड स्थित एक बगीचे में होगा

इंदौर: दक्षिण क्षेत्र माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा शनिवार, 23 मार्च को फाग उत्सव आयोजित किया जाएगा। रात 8 बजे से भजन गायक पीयूष भावसार अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं श्याम बाबा का दरबार सजाया जाएगा जहां उनके भव्य दर्शन भी होंगे। उत्सव फूटी कोठी चौराहे रिंग रोड स्थित एक बगीचे में होगा।

फाग उत्सव के संयोजक पदमेश माहेश्वरी, गोविंद माहेश्वरी ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष विशाल जाखेटिया, मंत्री अंचित बल्दवा व टीम द्वारा समाजजन के घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है। फाग में रंग, गुलाल के साथ ठंडाई का भी वितरण होगा। दक्षिण क्षेत्र माहेश्वरी समाज, दक्षिण क्षेत्र महिला संगठन का भी विशेष सहयोग है।

Next Story