- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- लोगों ने पीटा, दिग्गी...
लोगों ने पीटा, दिग्गी ने BJP से पूछा- चुप क्यों साधु भेष में लुटेरों ने महिला को बेहोश कर जेवर लूटे

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में साधु के भेष में 6 लुटेरों द्वारा एक महिला को बेहोश कर जेवर और नगदी लूटने का मामला सामने आया है। जिसके बाद साधुओं को पकड़कर लोगों ने खूब पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस पर दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं से पूछा कि आप क्यों चुप हैं? यह भगवा को अपमानित नहीं कर रहे?
भोपाल से सटे रायसेन जिले के मंडीदीप थाना क्षेत्र के ग्राम पलोहा के एक घर में छह लुटेरों ने एक महिला को बेहोश कर लूटपाट की। आरोपी साधु के भेष में आए थे। उन्होंने महिला के घर से नकदी और जेवर लूट लिए और चले गए। महिला को जब होश आया तो जेवर और नगदी गायब थे। महिला ने तुरंत अपने परिजनों को वारदात की सूचना दी। परिजनों ने साधुओं को पड़ोसी पिपलिया गज्जू गांव में खोज लिया। गांव के लोगों के साथ पहुंचे परिजनों ने साधुओं की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने 6 साधुओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
मारपीट में आरोपियों को चोट आई है। पुलिस ने उनका अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए साधु उत्तरप्रदेश के चित्रकूट के रहने वाले हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इन साधुओं का एक वीडियो शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने लिखा कि मैं भाजपा नेताओं से पूछना चाहता हूं आप क्यों चुप हैं? यह भगवा को अपमानित नहीं कर रहे हैं? जरा पता लगाइए यह कहां के हैं किसके समर्थक हैं
