मध्य प्रदेश

ध्यान दें! सड़क पर पालतू जानवरों की पॉटी करवाना पड़ सकता है महंगा, क्योंकि...

jantaserishta.com
23 Sept 2021 12:57 PM IST
ध्यान दें! सड़क पर पालतू जानवरों की पॉटी करवाना पड़ सकता है महंगा, क्योंकि...
x

DEMO PIC

एक नया आदेश जारी किया है.

भोपाल: जबलपुर में रहने वाले लोगों को सड़क पर अपने पालतू जानवरों की पॉटी करवाना महंगा पड़ सकता है। जबलपुर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन यानी जेएमसी ने एक नया आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक सार्वजनिक जगहों पर पालतू जानवरों की पॉटी को साफ करना जरूरी है और ऐसा न करने वालों को 1000 रुपये का जुर्माना चुकाना पड़ेगा।

जेएमसी कमिश्नर संदीप जीआर ने शहर को साफ रखने के साथ ही स्वच्छ सर्वक्षण 2021 में जबलपुर को बेहतर स्थान दिलाने के मकसद से यह कदम उठाया है। साल 2020 के स्वच्छ सर्वेक्षण में यह शहर 17वें नंबर पर था।
संदीप जीआर ने बताया, 'अब लोग अपने कुत्ते या किसी और जानवर को बाहर पॉटी कराने नहीं ले जा सकते। अगर कोई ऐसा करता पकड़ा गया तो उसे 1000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। यह आदेश म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट 1956 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है।'
उन्होंने आगे कहा कि लोगों को जानवरों से प्यार है लेकिन वे जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते। लोग घरों को साफ रखने के लिए अपने पालतू जानवरों को सड़कों पर पॉटी करवाने ले जाते हैं। अबसे जानवरों को बाहर ले जाने वालों को अपने साथ कोई बैग या ऐसा सामान साथ ले जाना पड़ेगा जिससे वे उसी समय पॉटी साफ कर सकें।
बता दें कि इंदौर और भोपाल के बाद जबलपुर यह प्रतिबंध लगाने वाला तीसरा शहर है। बीते पांच सालों से इंदौर भारत का सबसे साफ शहर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story