मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में अगले तीन साल में 5,204 पद भरने के लिए पटवारियों की होगी भर्ती

Ritisha Jaiswal
12 April 2022 4:42 PM GMT
मध्य प्रदेश में अगले तीन साल में 5,204 पद भरने के लिए पटवारियों की होगी भर्ती
x
मध्य प्रदेश में अगले तीन साल में 5,204 पद भरने के लिए पटवारियों की भर्ती होगी

मध्य प्रदेश में अगले तीन साल में 5,204 पद भरने के लिए पटवारियों की भर्ती होगी। इसके साथ ही 50 हजार की जनसंख्या पर एक नगर सर्वेक्षक नियुक्त होगा। यह फैसले मंगलवार को मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस समय पटवारियों के 19 हजार 20 पद स्वीकृत है। काम के बोझ को देखते हुए कैबिनेट ने 5 हजार 204 पदों को भरने की स्वीकृति दी है। यह पद अगले तीन साल में भरे जाएंगे। मिश्रा ने बताया कि इसके अलावा 50 हजार की जनंसख्या के सेक्टर पर एक नगर सर्वेक्षक के पद को भी स्वीकृति दी गई है। औद्योगिक शिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 11 महीने के लिए अतिथि शिक्षकों को 125 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से दिए जाएंगे। यह अधिकतम 5 घंटे दिए जाएंगे। वहीं, प्रतिमाह 14 हजार रुपये अधिकतम मानदेय दिया जाएगा।
कैबिनेट ने सीहोर के ग्राम मंडी निवासी कोवेरी को 11 लाख रुपये का पुरस्कार देने को भी स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कावेरी को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित कैनोइंग वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण पदक जीतने पर पुरुस्कार देने की घोषणा की थी। इसके अलावा प्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं को भी कैबिनेट ने भी स्वीकृति दी।
दिग्विजय पर बरसे शिवराज
कैबिनेट बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दंगाई कोई भी हो, हम उसको छोड़ेंगे नहीं। गुंडो और दंगाइयों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। लेकिन इस बीच दिग्विजय सिंह ने सुबह एक ट्वीट किया था। जिसमें धार्मिक स्थल पर युवक भगवा ध्वज फहरा रहा है और नीचे निष्पक्ष कार्यवाही में मेरा नाम लिखा है। वह घटना मध्यप्रदेश में हुई ही नहीं, अपने प्रदेश का वह फोटो ही नहीं है।
ईद तक शांति बनी रहे, यह हमारा दायित्व है
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे यह सिद्ध होता है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। अपने प्रदेश में मैं किसी भी कीमत पर अशांति नहीं होने दूंगा। कोई भी हो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिवराज ने कहा कि कहीं का फोटो कहीं पर लगाकर पूरे प्रदेश में भ्रम फैलाना। प्रदेश में दंगे हो जाए इसकी कोशिश करना। यह एक अक्षम्य अपराध है। उन्होंने कहा कि आगे हनुमान जयंती का कार्यक्रम है, वह शांतिपूर्वक संपन्न हो। उसके बाद ईद और अन्य त्यौहार है। वह भी निर्विघ्न और शांतिपूर्वक संपन्न हो, यह हमारी ड्यूटी है। लेकिन अपने जिले के प्रभारी चर्चा करके कानून व्यवस्था बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त रखे।00 फीट ऊंचाई पर स्थित तिरुमला की पहाड़ियों पर बना वेंकटेश्‍वर मंदिर यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है. कई शताब्दी पूर्व बना यह मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला और शिल्प कला का अदभूत उदाहरण है


Next Story