- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Panna: शरीर पर 3 लोगों...
मध्य प्रदेश
Panna: शरीर पर 3 लोगों का नाम लिख महिला ने की आत्महत्या
Sanjna Verma
12 July 2024 10:12 PM IST

x
पन्ना Panna: पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत 28 वर्षीय महिला प्रियंका पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका की जांघ में तीन लोगों के नाम लिखे हुए हैं, वहीं घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सिमरिया चौराहे पर लाश रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों के द्वारा महिला को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही न होने की वजह से महिला ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
परिजनों की मांग है कि उक्त लोगों की नामजद रिपोर्ट दर्ज की जाए।बता दे कि Simaria चौराहे पर दो - तीन घंटे से जाम लगा रहा। वही जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश की। इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जिन लोगों के नाम महिला ने लिखे हैं, उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही परिजनों को भी चक्का जाम खोले जाने को लेकर समझाईश दी गई है।
TagsPannaनामलिखमहिलाआत्महत्याnamewritewomansuicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





