- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Panna: ट्रैक्टर चोरी...
मध्य प्रदेश
Panna: ट्रैक्टर चोरी कर भागे चोर, जंगल में छिपाई ट्रॉली; पुलिस ने मारा छापा
Tara Tandi
31 May 2025 3:30 PM IST

x
Panna पन्ना : जिले के पड़ोसी जिला कटनी के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधा में ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था वहीं अब शेष दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
इस कार्रवाई से न सिर्फ चोरी गया ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद की गई है, बल्कि आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर आमजन में विश्वास भी बढ़ा है.
रीठी थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 02 मई 2025 को ग्राम बांधा निवासी फूलचंद पटेल पिता भरोसा पटेल, उम्र 64 वर्ष, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने खड़ा लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर, जिसका क्रमांक MP 21 AB 0346 है, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रीठी में तत्काल अपराध क्रमांक 181/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई.
इस पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार डहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उमराव सिंह के मार्गदर्शन में की जा रही थी जांच के लिए थाना प्रभारी राखी पांडे और उप निरीक्षक आर.पी. रावत के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ सूचनाओं के आधार पर लगातार दबिश दी जा रही थी.
जांच के दौरान 17 मई को बाँकल मंगेला निवासी संतोष पिता सुखदेव पटेल, उम्र 22 वर्ष, को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में पटोरी तिराहे से पकड़ा.पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने रैपुरा, जिला पन्ना निवासी मनीष पटेल के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी की थी और उसे मंगेला के जंगल में छिपा दिया था.
संतोष पटेल की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से ट्रैक्टर बरामद कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया.
शेष दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को 30 मई को सूचना मिली कि मनीष पटेल रैपुरा तिराहे पर खड़ा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मनीष पटेल को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने स्वीकार किया कि चोरी के दिन ट्रॉली को चंद्रप्रकाश उर्फ छोटू लोधी पिता उमेश लोधी, उम्र 19 वर्ष, निवासी रैपुरा को बेचने के लिए सौंपा गया था. छोटू को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ट्रॉली को हरदुआ रोड स्थित मनीष लोधी की टपरिया में छुपाया गया है.
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया और दोनों आरोपियों – मनीष पटेल पिता नारायण पटेल (उम्र 20 वर्ष) और चंद्रप्रकाश उर्फ छोटू लोधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया.
इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक आर.पी. रावत, प्रधान आरक्षक भोला गुप्ता व अजय मेहरा, आरक्षक शमशेर, ज्ञानेंद्र, शहंशाह, विजय, अनिल एवं जफर (थाना रीठी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
रीठी पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के खिलाफ कठोर रुख का स्पष्ट संदेश गया है.
TagsPanna ट्रैक्टर चोरीभागे चोरजंगल छिपाई ट्रॉलीपुलिस मारा छापाPanna tractor stolenthieves ran awaytrolley hidden in junglepolice raidedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





