मध्य प्रदेश

Panna: दीपावली में करेंट लगने से इकलौते बालक की हुई मौत

Admindelhi1
2 Nov 2024 12:44 PM IST
Panna: दीपावली में करेंट लगने से इकलौते बालक की हुई मौत
x
बुझ गया घर का चिराग

पन्‍ना: जिलें मे जहां एक ओर लोग दीपावली का त्यौहार धूम धाम से मना रहे है तथा पटाखा फोड़तें हुए खुशिया जाहिर कर रहें हैं वहीं दूसरी ओर पन्ना नगर के गल्ला मंडी रामबाग निवासी भूपेन्द्र सिंह बुन्देला का इकलोता पुत्र की करेंट लगने से मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार भूपेन्द्र सिंह का इकलोता पुत्र दिव्यांशी उम्र 13 वर्ष 31 अक्टूबर को लगभग 10 बजें नहाने के बाद कपड़ा डालने छत पर गया हुआ था। उसी दौरान अचानक उसे करेंट लग गया। छत पर अन्य कोई सदस्य न होने के कारण वह काफी देर तक छत पर पड़ा रहा परिवार वालों ने देखने के बाद तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो गई थी। इकलोते पुत्र की मौत से पूरे परिवार में भारी शोक का माहोल कायम है।

Next Story