- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Panna: बारात की खुशी...
मध्य प्रदेश
Panna: बारात की खुशी में पसरा मातम, पिकअप पलटी, 10 बाराती घायल
Tara Tandi
8 Jun 2025 3:56 PM IST

x
Panna पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बारातियों से भरी एक पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए पन्ना के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के ककरहटी चौकी अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बारातियों से भरी एक पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पन्ना के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों में पुरुष, महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं.
मौके से फरार हुआ वाहन चालक
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पिकअप चालक दुर्घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि यह पिकअप बाँधिकाला से बारात लेकर तिलहा इंटवा जा रही थी। हादसे ने खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.
TagsPanna बारात खुशीपसरा मातमपिकअप पलटी10 बाराती घायलPanna wedding procession was joyousmourning spreadpickup overturned10 baraatis injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





