- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Panna: भारी बारिश से...
मध्य प्रदेश
Panna: भारी बारिश से पन्ना में हालात खराब, मासूम की गई जान
Tara Tandi
13 July 2025 12:42 PM IST

x
Panna पन्ना: मध्यप्रदेश पन्ना जिले में भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटों में जिले में 95.3 मिमी (3.8 इंच) बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से अब तक कुल 574.3 मिमी (22.6 इंच) वर्षा हो चुकी है.
बारिश के कारण क्षेत्रीय नदियां और नाले उफान पर हैं.
हरसा बगौहा नाले में उफान के कारण सब्दुआ, नहरी, भापतपुर, झिन्ना सहित कई गांवों का संपर्क टूट गया है। शाहनगर क्षेत्र में एक दुर्घटना में देवरा नाला पार करते समय एक ऑटो पलट गया। इसमें सवार चार नाबालिग बह गए। तीन बच्चे पेड़ के सहारे बच गए और देर रात घर पहुंचे, लेकिन एक अभी भी लापता है। लापता बच्चे की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है.
पन्ना नगर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। डायमंड चौराहा, गुल्लाईची मोहल्ला, पहाड़कोठी और पुरुषोत्तमपुर मोहल्ले में पानी घरों में घुस गया है. लोगों का घरेलू सामान भी भीग गया है.
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का आंकड़ा अलग-अलग है। अजयगढ़ में सर्वाधिक 190.2 मिमी, पन्ना में 139.0 मिमी, अमानगंज में 110.0 मिमी, गुनोर में 97.0 मिमी, शाहनगर में 88.4 मिमी, पवई में 72.0 मिमी, सिमरिया में 64.9 मिमी और रैपुरा में 57.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है.
स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है.
TagsPanna भारी बारिशपन्ना हालात खराबमासूम गई जानPanna heavy rainPanna situation is badinnocent diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





