- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Panna: पानी की तलाश...
मध्य प्रदेश
Panna: पानी की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Tara Tandi
14 Jun 2025 8:06 PM IST

x
Panna पन्ना: मध्यप्रदेश पन्ना के ग्राम पगरा में शनिवार को पानी की तलाश में एक तेंदुआ खेत के सूखे कुएं में गिर गया. घटना इटौरी मार्ग पर स्थित एक खेत में हुई, जहां राहगीरों ने तेंदुए को कुएं में देख इसकी सूचना गांववालों को दी.
ग्रामीणों ने वन विभाग को दी जानकारी, टीम देर से पहुंची
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची. वन विभाग की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और पन्ना से विशेषज्ञ दल को बुलाया गया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगलों में जल स्रोत सूख जाने से तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र में आ गया होगा. इसी के चलते वह गांव के खेतों में पहुंचा और वहां बने एक सूखे कुएं में गिर गया. पवई रेंज के रेंजर नितेश पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पवई रेंज के रेंजर नितेश पटेल ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया जारी है। रेस्क्यू टीम मौके पर डटी है और तेंदुए को नुकसान पहुंचाए बिना बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.
वन विभाग ने ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि वे कुएं के पास न जाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें. फिलहाल तेंदुआ कुएं में जिंदा है और रेस्क्यू पूरा होने तक टीम लगातार निगरानी में है.
TagsPanna पानी की तलाशकुएं गिरा तेंदुआरेस्क्यू ऑपरेशन जारीPanna: Searching for waterleopard fell in the wellrescue operation continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





