- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Panna: भीषण सड़क...
मध्य प्रदेश
Panna: भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत
Sarita
2 Jan 2025 12:39 PM IST

x
Panna पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के गुनौर थाना अंतर्गत बुधवार को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला, जहां शंकरगढ़ और सालगढ़ा के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है|-
इस हादसे में घायल हुए लोग इंद्रकुमार उम्र 24 साल और अरुण आदिवासी उम्र 22 साल बताए जा रहे हैं. इनके दोनों पैर बुरी तरह टूट गए हैं, फिलहाल दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक चकनाचूर हो गईं और दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क से काफी दूर जा गिरे|
TagsPannaबाइकोंटक्करमौतPannabikescollisiondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





