- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Panna : 10 फीट गहरी...
मध्य प्रदेश
Panna : 10 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार , छह लोग जख्मी
Tara Tandi
16 Feb 2025 6:01 PM IST

x
Panna पन्ना: पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला आज फिर सामने आया, जब प्रयागराज कुंभ में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार महिलाओं और पुरुषों सहित 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 को गंभीर चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो जगात चौकी और कटरा बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी प्रयागराज कुंभ से स्नान कर घर लौट रहे थे, तभी सारंग धाम के पास चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
TagsPanna 10 फीट गहरी खाईगिरी कारछह लोग जख्मीPanna 10 feet deep ditchcar fellsix people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





